फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम 

Sun, 12 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिवारीजन
विज्ञापन
खेत में लटक रहे तार के कारण करंट की चपेट में आने से रविवार को एक युवक की मौत हो गई। हादसे के लिए विद्युत विभाग के अफसर, कर्मचारियों की लापरवाही को जिम्मेदार मानते हुए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग जाम कर दिया।  एसडीएम के समझाने और एसडीओ, जेई और लाइनमैन के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही ग्रामीण सड़क से हटे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन

थाना एका के गांव सिकंदरपुर निवासी श्रीकृष्ण पुत्र साहूकार सुबह साइकिल से चारा काटने के लिए गया था। खेत में ढीले होकर लटक रहे तार के कारण करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना को विद्युत विभाग के अफसरों की लापरवाही मानते हुए सिकंदरपुर के साथ ही नगला इमलिया, नगला मदार एवं पाढ़म गांव के लोग सड़क पर उतर आए। एटा-शिकोहाबाद मार्ग जाम कर दिया। लोगों के हाथ लाठी-डंडे देख वाहन चालक और सवारियां सहमी रहीं। लोगों का गुस्सा देख पुलिसकर्मी भी खामोश रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लटकते तार देख इसे बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही करार दिया। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा लोगों को दिलाया। वहीं पिता की तहरीर पर विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई, और लाइनमैन के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी लोग सड़क से हटे। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।  
इनसेट
पत्नी की रो-रोकर हालत खराब 
जसराना(ब्यूरो)। श्रीकृष्ण की शादी दो साल पहले ही संध्या से हुई थी। सालभर की एक बेटी है। परिवारीजनों के मुताबिक उसकी बीवी फिर से गर्भवती है। पति की मौत के बाद पत्नी की रो-रोकर हालत खराब है। बता दें कि श्रीकृष्ण चार भाईयों में सबसे छोटा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें