फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी में विस्फोट से किशोरी की मौत

Fri, 23 Sep 2016 01:24 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
आतिशबाजी में विस्फोट से किशोरी की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बोला पीड़ित परिवार भाई की शादी के लिए मंगाई थी आतिशबाजी
विज्ञापन


गांव सरमानी में आतिशबाजी में विस्फोट होने से एक किशोरी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
जसराना थाना क्षेत्र के गांव सरमानी निवासी बाबू रंगरेज के घर में रखी आतिशबाजी में गुरुवार सुबह धमाका हो गया। इसके चलते बाबू रंगरेज की 16 वर्षीय पुत्री सोनम गंभीर रुप से घायल हो गई। परिवारीजन उसको निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका सोनम की बहन मुबीना का कहना है कि उसके भाई इरफान की शादी 28 सिंतबर को है। इसलिए आतिशबाजी मंगाई गई थी। जबकि सूत्रों की माने तो बाबू रंगरेज के यहां आतिशबाजी का अवैध रूप से कारोबार किया जाता है। दशहरा और दीपावली के त्योहार के लिए आतिशबाजी का निर्माण किया जा रहा था। थानाध्यक्ष जसराना का कहना है कि किशोरी की मौत आतिशबाजी में हुए विस्फोट से हुई है। जांच में आतिशबाजी के कारोबार की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात अमर सिंह देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ कहा कि बाबू रंगरेज के यहां अवैध रुप से आतिशबाजी बनाने का काम किया जाता था। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गंभीरता से नहीं लिया पुलिस ने मामला
सूत्रों की माने तो हादसे की जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। घटना के बाद पुलिस इस बात की जानकारी एकत्रित नहीं कर सकी कि पीड़ित परिवारीजन घायल किशोरी को कहां ले गए है।
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जा रही है। यदि चौकी प्रभारी पाढ़म की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
अशोक कुमार, एसएसपी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें