फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वतीनगर ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी

Tue, 28 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
थाना उत्तर के मोहल्ला सरस्वतीनगर गली नं. दो में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरस्वती नगर निवासी अश्वनी कुमार शर्मा पत्नी गिरिजादेवी व बच्चों के साथ रहते हैं। वह मंगलवार को तड़के करीब चार बजे घर पर ताला लगाकर ही रामलीला प्रांगण स्थित मां कैला देवी भवन पर मंगला दर्शन करने को गए थे। करीब पांच बजे मंदिर से दर्शन कर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। घर के अंदर रखी अलमारी में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि चोर अलमारी में रखी सोने की जंजीर, चार अंगूठी एवं पुरुष वाली तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, कुंडल,झाले व ,सोने की चैन दो जोड़ी पायल तथा करीब तीस हजार की नकदी चुरा ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर का कहना है कि मकान में चोरी की घटना संज्ञान में आई है मामले की जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें