फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक शोरूम में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित होटल तुलसी के समाने अज्ञात लोगों ने सोमवार देर रात पार्कर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में पीछे नकब लगाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। दुकान स्वामी को तड़के करीब तीन बजे जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। करीब तीन घंटे अथक प्रयास के बाद आग काबू पाया जा सका। हालांकि आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक विभाग की टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी डा. राजेंद्र सिंह बग्गा की सदर बाजार स्थित होटल तुलसी के सामने पार्कर इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान है। दुकान पर डा. राजेंद्र सिंह बग्गा और उनका सोनू बग्गा बैठते हैं। सोमवार रात प्रतिदिन करीब नौ बजे सोनू बग्गा दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब पौने तीन बजे नई बस्ती निवासी सभासद देश दीपक यादव के छोटे भाई सोनू यादव ने सोनू बग्गा को दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी। इस पर सोनू परिवारीजनों के साथ दुकान पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर दुकान का शटर खोला गया आग की लपटें बाहर निकलने लगी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए और अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन इससे पहले ही दुकान में रखी वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी, टीवी के साथ करीब 45 लाख रुपये का सामान और दुकान में फर्नीचर जलकर राख हो गया। सोनू का आरोप है कि दुकान के पीछे पड़े मैदान की ओर से कुछ लोगों ने दुकान की दीवार तोड़कर किसी ज्वलनशील पदार्थ को डालकर आग लगाई है। इधर, दुकान में आग की सूचना पर कोतवाल दक्षिण केपी सिंह, फायर स्टेशन प्रभारी राजेश चौरसिया, एसओजी प्रभारी शैलेंद्र यादव के साथ आगरा से डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

कपड़ा, पेंचकस टिफिन और शराब का क्वार्टर मिला
फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान दुकान के पीछे से दो पेचकस बरामद किए। वहीं डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल के समीप से खाली टिफिन और अंग्रेजी शराब का खाली क्वार्टर बरामद किया। जांच के दौरान डॉग घटनास्थल के समीप बन रहे मार्केट की ओर भी  गया और पुन: लौटकर घटनास्थल पर पहुंचा। इससे अनुमान है कि आरोपी वारदात करने के बाद मार्केट से होकर गुजरे।
विज्ञापन


आग लगाना ही था मकसद
पीड़ित दुकानदार सोनू बग्गा की मानें तो घटना करने वालों का उद्देश्य केवल नुकसान पहुंचना था। इस कारण आरोपी दुकान में दो लैपटॉप, रुपये, स्वाइप मशीन और रुपये भी नहीं ले गए। फोरेंसिक विभाग को बरामद पेचकस भी दुकान से ही निकाले गए थे।

पत्नी के नाम है दुकान का रजिस्ट्रेशन
पार्कर इलेक्ट्रानिक्स दुकान का रजिस्ट्रेशन डा. राजेंद्र सिंह बग्गा की पत्नी दिलीप कौर के नाम से है। डा. राजेंद्र सिंह बग्गा द्वारा दक्षिण पुलिस को दी गई तहरीर में अज्ञात लोगों द्वारा रंजिशन आग लगाने की बात कही गई है। तहरीर में नुकसान का जिक्र नहीं है। हालांकि डा. राजेंद्र सिंह बग्गा के अनुसार आग से करीब 35 से 40 लाख रुपये के बीच का नुकसान हुआ है।  

एक ही दुकान में था नुकसान करने का मकसद
आरोपियों का मकसद केवल पार्कर इलेक्ट्रोनिक्स में ही नुकसान पहुंचना था। दीवार तोड़ते समय पार्कर इलेक्ट्रॉनिक्स के समीप बनी बीनू गुप्ता की दुकान की भी दीवार चटक कर कुछ ईटें निकल गई थी। इप दोनों दुकानों के बीच मात्र नौ इंच की दीवार लगी है। ऐसे में आरोपियों ने बीनू गुप्ता की दुकान की टूटी दीवार को ईंटें लगाकर बंद कर दिया था। इससे पार्कर इलेक्ट्रॉनिक्स से उठने वाली आग की लपटें बीनू गुप्ता दुकान में नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें