फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हबीबगंज में बदमाशों ने की लूटपाट

Tue, 23 Aug 2016 11:38 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
हबीबगंज में बदमाशों ने की लूटपाट - फोटो : Logo
विज्ञापन
महिला और बेटी को चाकू के बल पर बनाया बंधक
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबगंज काले बाबू की तकिया स्थित एक घर में सोमवार रात बदमाशों ने लूटपाट की। चाकू के बल पर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश एक लाख रुपये कीमत के आभूषण लूटकर भाग गए। पीड़िता के शोर मचाने पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगंज काले बाबू की तकिया निवासी परवेज अली कोटला चुंगी स्थित एक नर्सिंग होम में नौकरी करता है। सोमवार रात वह ड्यूटी पर था। घर पर परवेज की पत्नी जूली अपनी दो पुत्रियों (तीन और चार वर्ष) के साथ मौजूद थी। जूली पुत्रियों के साथ मकान की छत पर सो रही थी। तभी बदमाशों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लिया। बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण कब्जे में लेकर नकदी की तलाश की। लेकिन न मिलने पर बदमाशों ने चाकू के बल पर जूली को जगा लिया। पीड़िता ने विरोध कर शोर मचाया तो बदमाशों ने जुली की एक बच्ची के गले पर भी चाकू लगा दिया। इसके चलते पीड़िता शोरगुल नहीं कर सकी। बदमाश जूली और उसकी तीनों बच्चियों को छत से नीचे ले आए। जूली से नकदी के बारे में पूछताछ की। नकदी न मिलने पर बदमाश भाग गए। पीड़िता ने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी। इस दौरान आसपास के एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रामगढ़ थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने लूट नहीं, चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें