बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों के आभूषण और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर निवासी मुन्नालाल अग्रवाल पुत्र किशन गोपाल अग्रवाल की पुत्री प्रिया की शनिवार शाम तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसको निजी अस्पताल ले गए। देर रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया और लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। जानकारी होने पर मुन्नालाल अपने भाई विवेक के साथ आ गए। बताया कि चोर 12 तोले सोने के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए है।