फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के माल के बंटवारे को लेकर की थी लाखन की हत्या

Sun, 01 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
 रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एलानी नगर निवासी लाखन सिंह की हत्या पूर्व प्रधान ने अपने एक साथी के साथ की थी। इसका खुलासा एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रसूलपुर पुलिस ने किया है। पुलिस पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पकडे़ गए आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एलानी नगर निवासी लाखन सिंह पुत्र गंधर्व सिंह का शव 21 दिसंबर की रात क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मिला। मृतक की शनाख्त बहनोई रामनरेश पुत्र हजारीलाल निवासी मुईनउद्दीन थाना नारखी ने कर अज्ञात लोगों के खिलाफ रसूलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को घटना का खुलासा करते हुए कोतवाल रसूलपुर डा. विनोद पायल ने बताया कि जांच के दौरान एलानी नगर आसफाबाद निवासी गिरीश पुत्र शंकरलाल और पूर्व प्रधान महेश का नाम प्रकाश में आया। शनिवार रात गिरीश को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की मानें  गिरीश और महेश शातिर अपराधी हैं। वहीं तो लाखन सिंह भी इनका साथी था, जो लूट, चोरी के साथ अन्य आपराधिक वारदात करते थे। लाखन सिंह ने लूट के मामले में बेईमानी कर ली थी। इसको लेकर गिरीश और महेश लाखन सिंह से रंजिश मानते थे। इसी रंजिश के तहत 21 दिसंबर की रात दोनों ने लाखन सिंह के साथ मारपीट कर गोली मारकर हत्या कर दी। गिरीश को जेल भेज दिया गया है। महेश की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें