फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर दंपति से नकदी, आभूषण की लूट

Mon, 03 Oct 2016 01:23 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
हथियारों के बल पर दंपति से नकदी, आभूषण की लूट - फोटो : Logo
विज्ञापन

विज्ञापन
एका थाना क्षेत्र के गांव दलेरपुर के समीप बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
पीड़ित पत्नी और बेटे के साथ बाइक से आ रहा था गांव

थाना एका के गांव दलेरपुर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से हजारों की नकदी और सोने के आभूषण लूट लिए।  मूलरुप से एका थाना क्षेत्र के गांव नकटपुरा निवासी सुधीर कुमार प्राथमिक विद्यालय पतारा में अध्यापक के पद पर तैनात है। जबकि उसकी पत्नी पूनम बच्चों के साथ जनपद एटा के मोहल्ला संतोषनगर में निवास करती है। इस कारण सुधीर गांव में न रहकर एटा में ही निवास करता है। रविवार को सुधीर की ताई का त्रयोदशी संस्कार था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संतोष अपनी पत्नी पूनम और बेटे के साथ गांव आ रहा था। बताया जाता है कि बाइक सवार दंपति एका थाना क्षेत्र के गांव दलेरपुर के समीप पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति की बाइक रोक ली। पीड़ित दंपति कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति पर हथियार तान दिए। बदमाश युवक से करीब 12 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पूनम से लूटकर ले गए। पीड़ित द्वारा शोर किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष एका का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें