फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ में परिवार, भाजपा नेता के पुत्र ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 21 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटरों द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस को जानकारी देता व्यक्ति।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर मोनू ने भाजपा के उत्तर मंडल अध्यक्ष केशव देव शंखवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के बाद मोहल्ला भगवान नगर को छावनी बना दिया गया। एसपी सिटी के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस बीच नगर विधायक ने पुलिस अधिकारियों को आडे़ हाथों लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर सोनू, मोनू और नकुल ने सोमवार को भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार के घर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद भाजपा नेता पीड़ित परिवारीजनों के घर सांत्वना देने के लिए पहुंच गए थे। इसकी जानकारी आरोपी मोनू को मंगलवार सुबह अखबार देखने के साथ ही हुई तो मोनू ने भाजपा नेता केशव देव को बीच में आने पर जान से मारने की धमकी फोन पर ही दे डाली। नगर विधायक के माध्यम से यह मामला पुलिस तक पहुंचा तब कहीं जाकर पुलिस हरकत में आई।  एसपी सिटी संजीव बाजपेयी सिटी सर्किल के पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवारीजनों से घटना की जानकारी करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती इससे पूर्व नगर विधायक ने पुलिस को जमकर खरी खरी सुनाई। इसके बाद भी पुलिस न तो उनको गिरफ्तार कर सकी और न ही उनके ठिकानों के बारे में जानकारी कर सकी।  नगर विधायक ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह इस मामले को लेकर मुुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। इसके बाद पुलिस अधिकारी आरोपियों के यहां दबिश देने पहुंचे थे।  

भय में जी रहा परिवार
आरोपी मोनू ने केशवदेव शंखवार के फोन पर फोन करके जान से मारने की धमकी तीन बाद दी थी। केशवदेव ने इसकी जानकारी प्रेमचंद्र शंखवार को दी थी लेकिन दोनों लोगों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। इस बीच नगर विधायक मनीष असीजा प्रेमचंद्र शंखवार के घर पहुंचे। तब उन्होंने पूरे घटनाक्रम से उनको अवगत कराया।  
विज्ञापन

पुत्री ने कालेज जाना किया बंद
पीड़ित प्रेमचंद्र शंखबार और उसके परिवारीजन पूरी तरह से दहशत में है। पुत्र दीपक इंटर की परीक्षा दे रहा है, जबकि पुत्री भारती बीटेक फाइनल कर रही है। लेकिन 17 मार्च से शुरू हुए घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह से दहशत में है। दीपक ने जहां परीक्षा छोड़ दी, वहीं भारती ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। यहां तक की प्रेमचंद्र भी घर से बाहर कदम रखने से डर रहे है।

पुलिस ने बनाया था समझौते के लिए दबाव
पीड़ित प्रेमचंद्र की माने तो दो सिपाही मोनू, सोनू और नकुल की पैरवी करते हुए उनके घर तक पहुंचे। प्रेमचंद्र ने बताया कि सिपाही उनकी पत्नी से यह कहकर गए थे कि वह अपराधी हैं। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। आप लोग उनसे पंगा क्यों ले रहे हैं। यह बात नगर विधायक के सामने प्रेमचंद्र की पत्नी ने एसपी सिटी से कही थी।

सोनू, मोनू और नकुल की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी संजीव बाजपेयी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहिया करा दी गई है।
अजय कुमार एसएसपी फिरोजाबाद।

मोनू बोल रहा हूं...नेताजी सुधर जाओ
मोनू बोल रहो मोनू, नेता जी सुधर जाओ। प्रेमचंद्र के यहां जाबो बंद कर दो। वो तो मरेगो ही, वाए कोई नहीं रोक पाएगो, तुम्हे मरनो हो तो तुम बताओ। बच्चा पालो बच्चा। ज्यादा शंखवार के घर मत जाओ।
केशव - अगर तुम्हारे हाथों मरवो लिखो होगा तो मर जाएंगे ।
मोनू - तो मरवो को ज्यादा शौक हो तो ठीक है, आज ही मार देतो। कालेज पर मारु या फिर कहूं और। आज ही मार देतू । तुम सुधरोंगे तो नहीं।
फोन कटने पर मोनू ने दुबारा फोन किया - कौन बोल रहे मोनू बोल रहो मोनू यादव सोनू का भाई। नेता जी तुम सुधर जाओ। तुम प्रेमचंद्र का संग दोंगे तुम्हारा संग कोई नहीं देगो। नेता जी अगर तुम चाह रहे हो कि हमारी तुम्हारी लड़ाई नहीं होवे तो प्रेमचंद्र के घर के आसपास ओ मत दिखाई दोे। तुम उसके घर मत जाओ। मैं सुन नहीं लो कि तुम उसके घर गए हो। जब तक मेरा मेटर खत्म नहीं हो रहा है तब तक अलग बगल से भी दिखाई मत देना। फिर मत कहना मोनू यह क्या किया। मैं तो डूब ही रहूं, तुम्हे मालूम है कि मैं डूब रहू, लेकिन डूबत डूबत डूबत में सबने ले डूबोगो। सुनो मेरे बच्चे तो रोड पर आ ही गए है, लेकिन मेने कसम खा ली है। बच्चन को मरो मुंह देखू कि उसकी डेड बॉडी निकलवा दूंगो घर से लेकिन मैं चाह रहे हो कि तुम्हारी डेडबॉडी नहीं जावे घर से तो मेरी बात मान लो।
केशव देव - सूनो भाई साहब मेरी बात सुनो। मैं तुम्हारे हाथ जोड़ लो, पैर छू लो फिर भी तुम नहीं मानोगे। तुम्हारी बात पत्थर की लीकर होत है।  
मोनू -नेता जी मेरी बात मान लो, उसके घर पर मत जाओ। मैं हूं पागल, तुम्हे मरवे को डर नाए। थाने की पुलिस तो छोड़ो पूरी यूपी की पुलिस नहीं पकड़ सकी। डीएम, एसपी, एसएसपी शिकायत करो। मैं अहीर की औलाद नहीं, जा प्रेमचंद्र की डेडबॉडी नहीं निकलवा दी। 45 मुकदमा चल रहे है 46 वो और सही। छह माह और जेल काट आएंगे। तुमसे कहीं मंच से नाम बोल दियो। विधायक जी के माला पहना देंगे। लेकिन तुमने नाम नहीं बोलो। कोई बात नहीं होगी। उसके घर मत जाना। बहुत बहुत मानता हूं अभिनंद करता है।  उसके पास मत जाना हमारी तुम्हारी कोई बात नहीं होगी।

फोटो -
मोहल्ले में बहन-बेटियों को सरेआम छेड़ते हैं तीनों भाई
दहशत इतनी कि लोग मुंह नहीं खोल पाते, अपमान का घूंट पी कर रह जाते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। पुलिस के लिए सिरदर्द बने हिस्ट्रीशीटर अपराधी सोनू, मोनू और नकुल का आतंक बहुत है। इनकी दबंगई और गुंडई के कारण मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति पुलिस में जाना तो दूर जुबान तक नहीं खोलता। तीनों भाई सरेआम बहन-बेटियों छेड़ते हैं। लोगों के घरों में घुस कर दबंगई दिखाते हैं लेकिन कोई विरोध नहीं कर पाता। मोहल्ले में युवतियां घर से निकलने में डरती हैं। तीनों रामकृष्ण नगर में रहते हैं और आसपास के मोहल्लों में भी इनका आतंक है। भगवान नगर में शंखवार समाज लोग रहते हैं। यहां घरों में चूड़ी का काम होता है। क्षेत्र के लोग कहते हैं कि तीनों अपराधी गाली दें तो सुन लेते हैं। तमंचा तानें तो हाथ जोड़ लेते हैं। बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ करें तो अपमान का घूंट पीकर रह जाते हैं। लोग कहते हैं कि पुलिस भी मदद करती नहीं। पुलिस कहती है रिपोर्ट लिखाओ तहरीर दो...। क्षेत्र के लोग इतनी दहशत में हैं कि नाम बताने से कतराते हैं बोले नाम क्या बताएं... कौन उनसे दुश्मनी मोल लेगा।

...तो क्या पुलिस इनकी मदद करती है
क्षेत्र के लोगों की मानें तो नजदीकी चौकी पुलिस से तीनों भाइयों की अच्छी सांठ-गांठ है। अब सरकार बदल गई है तो शायद कुछ पुलिस नरम पडे़ वर्ना पुलिस की मदद का लाभ तीनों भाई लेते हैं। पुलिस की दबिश से पहले ही तीनों को पता चल जाता है और भाग जाते हैं।  

विरोध करने की कीमत चुका रहा भाजपा नेता का परिवार
भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार का परिवार क्षेत्र के लोगों को दमदार दिखता है। ऐसे में क्षेत्र के लोग तीनों भाइयों की दंबगई की शिकायत प्रेमचंद्र शंखवार से करते थे। कुछ रोज पूर्व प्रेमचंद्र शंखवार ने सोनू, मोनू से कह दिया कि क्यों बेकार मजदूरों को परेशान करते हो? इस पर दोनों भाइयों ने शंखवार पर तमंचा तान दिया था। इसका शंखवार के विरोध किया। इसके बाद से ही भाजपा नेता इनके टारगेट पर हैं। भाजपा नेता शंखवार ने कहा हमारे परिवार की दयनीय स्थिति है। कोई बच्चा डर के कारण बाहर नहीं निकल रहा है। घर में कोई ठीक से खाना नहीं खा पा रहा है। चैन से कोई सो नहीं पा रहा है। बेटा इंटर में है लेकिन परीक्षा देने नहीं जा पा रहा है।  बेटी बीटेक कर रही है लेकिन दहशत के कारण घर से नहीं निकली, एक परीक्षा छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें