फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करने वाली टीम से दिल्ली एम्स में पूछताछ

Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
sara - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
सारा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। मामले में सारा के शव का पोस्टमार्टम करने वाली टीम में शामिल चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ सारा के शव का पंचनामा भरने वाले एसआई और नायब तहसीलदार को दिल्ली में तलब किया गया है। उनसे एम्स दिल्ली में गुरुवार को कई घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें सीबीआई ने दिल्ली तलब किए चिकित्सक पंकज राकेश, स्वास्थ्य कर्मचारी ज्ञानचंद्र, नायब तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित के साथ सारा के शव का पंचनामा भरने वाले एसआई उमर फारुख से एम्स अस्पताल में पूछताछ की। यहां फोरेंसिक हेड आफ डिपार्टमेंट के चिकित्सक सुधीर गुप्ता और सीबीआई के एएसपी संतोष कुमार ने अलग-अलग पूछताछ की। उपनिरीक्षक, नायब तहसीलदार, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी ज्ञानचंद्र से सारा की मौत से जुडे़ सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी की। सूत्रों की मानें तो उपनिरीक्षक के साथ नायब तहसीलदार से पूछा गया कि जब सारा के शव का पंचनामा भरने अस्पताल पहुंचे तो उसका शव कहां था? उसके शरीर पर कहां-कहां चोट के निशान थे? पैर और सिर किस दिशा में थे? सारा की गर्दन पर जो काला निशान था, वो कैसे बना।  चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी से पूछा गया कि सारा की मौत की वजह कौन सी चोट बनी? सीबीआई इस तथ्य को जुटाने में लगी है कि सारा की मौत वास्तव में हादसे में हुई अथवा पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि गले पर बने काले निशान से सारा की मां सीमा सिंह के आरोपों को बल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें