फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने कालर पकड़ कर खींच लिया मनचला, चप्पलों से धुना

Tue, 29 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला में राह चलते युवतियों को छेड़ना युवक को भारी पड़ गया। युवतियों ने साहस दिखाते हुए मनचले को साइकिल से उतार कर चप्पलों से पीट दिया। मनचला अपनी जान बचाते हुए साइकिल छोड़कर भाग गया। घटना सोमवार शाम की नगर के तेलमिल रोड की है।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने तेलमिल रोड पर साइकिल सवार एक युवक दो युवतियों का पीछा कर रहा था। उन पर कमेंट भी कर रहा था। काफी देर तक हरकतों की नजरअंदाज करने के बाद भी युवक नहीं माना तो युवतियों के सब्र का बांध टूट गया। दोनों ने युवक को बीच सड़क पर कालर पकड़ कर साइकिल से खींच लिया। इसके बाद अपनी चप्पल उतार कर उसकी पिटाई कर दी। युवतियों का साहस देख वहां राहगीरों ने भी युवक की पिटाई कर दी। पिटाई से बचने के लिए युवक मौका पाकर साइकिल छोड़कर भाग गया। युवतियां उसकी साइकिल भी अपने साथ ले  गईं। हालांकि युवतियों ने पुलिस में  शिकायत नहीं की। हालांकि उनका कहना था कि युवक साइकिल लेने आया तो उसको ऐसा सबक सिखाएंगी कि किसी को छेड़ने का साहस न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें