फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक के गोली मारी,हालत गंभीर,आगरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार शिक्षक को गोली मारी, आगरा रेफर
विज्ञापन

-थाना नारखी के ग्राम फतेहपुरा के मोड़ के पास की घटना, स्कूल से घर लौट रहा था शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के ग्राम फतेहपुरा में स्कूल से घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घायल को जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना नारखी फतेहपुरा निवासी कोमलपाल कुशवाह (46) डोरसा स्थित मुन्नीदेवी पब्लिक हाईस्कूल में शिक्षक है। शनिवार को स्कूल से 11: 30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैतपुर फतेहपुरा मार्ग पर डेरा बंजारा वाले मोड़ पहले से खड़े दो लोगों ने कोमलपाल पर फायरिंग कर दी। गोली कोमल पाल सिंह के पीठ में लग गई। गोली लगने के बाद बाइक को मौके पर छोड़कर शिक्षक खेतों की ओर भागा। बताते हैं कि विपक्षियों ने दोबारा से फायरिंग की। परंतु दूसरी गोली उसके नहीं लग सकी। फायरिंग की आवाज सुनकर भीड़ जुटने लगी। तभी हमलावर मौके से भाग गए। कोमलपाल सिंह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। परिजन पहुंच गए। शिक्षक को जिला अस्पताल लाए। यहां से शिक्षका को आगरा रेफर कर दिया। इधर सूचना पर नारखी क्षेत्र के एसएसआई रामबाबू मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। जांच के बाद तहरीर आने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारखी के फतेहपुरा निवासी शिक्षक कोमलपाल पर फायरिंग की गई। उसकी पीठ में गोली लगी है। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर किया है। तहरीर आने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
-प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें