फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब आरोपी बना रहे कार्यवाही न करने का दवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। साहब! आरोपी मुकदमे में कार्रवाई नहीं करने का दवाब बना रहे हैं। धमकी दे रहे हैं यदि तूने कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। मुकदमा लिखाए एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की विवेचना किसी ईमानदार और निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। यह बात मोहल्ला खेड़ा निवासी मिथुन यादव ने एसएसपी से जानलेवा हमले के आरोपियों पर मुकदमे में कार्रवाई नहीं किए जाने पर शिकायती पत्र देते हुए कही। मिथुन यादव ने कहा कि विगत 19 सितंबर को मेला वाला बाग चौराहे पर बाइक सवार युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली उसके बांह और एक पेट में लगी। मामले में मिथुन के भाई प्रफुल्ल कुमार ने लाला यादव और दो उसके अन्य साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बयान दर्ज किए जाने के दौरान उसने विवेचक को आरोपियों के नाम बताए। आरोप है कि विवेचक मामले में आरोपियों से समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपनी विवेचना को स्थानांतरित कर किसी निष्पक्ष एवं ईमानदार अधिकारी से कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें