फिरोजाबाद। कोरोना के नए वैरिएंट का असर भले ही जिले में नहीं है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जुकाम और बुखार के साथ जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है उनका कोविड जांच अनिवार्य कर दिया है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने सांस के मरीजों को नमूना लेने के साथ संक्रमितों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के लिए सीएमएस को निर्देश दिए।यूपी के कई जिलों में कोरोना दस्तक दे चुका है। कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मॉकडि्ल कराया जा चुका है। प्राचार्य ने नए वैरिएंट के बढ़ते मामले को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आने वाले जुकाम और बुखार, दमा रोगियों का कोविड जांच जरूर कराया जाए। जांच के बाद उनका इलाज किया जाए।
प्राचार्य डाॅ. बलवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। यदि किसी को जुकाम और बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं तो तत्काल कोविड जांच कराए। चिकित्सक के सलाह पर ही दवा खाए। बगैर मास्क घर से निकलने से बचे। खासतौर पर जिन मरीजों को कैंसर, एचआईवी और क्षय रोग जैसे बीमारी से पीड़ित हैं वे मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।