फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: न्यायालय क्लीनिक व कोर्ट मैनेजर बने सिपाही के मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला जज हरवीर सिंह के द्वारा जनपद न्यायालय भवन में स्थापित की गई क्लीनिक सोमवार को एक सिपाही के लिए मददगार साबित हुई। क्लीनिक पर तैनात डाॅक्टर एवं कोर्ट मैनेजर के प्रयास से एक सिपाही की जान बच गई। जनपद मथुरा के बसंत बिहार कॉलोनी निवासी दीपक गुप्ता (32) थाना रजावली में सिपाही के पद पर तैनात हैं। वह सोमवार को न्यायालय हवालात ड्यूटी पर थे। मुल्जिम को एक न्यायालय के समक्ष पेशी पर लाए थे। अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी और न्यायालय प्रांगण में अचेत होकर गिर गए। उसे तुरंत जिला न्यायालय भवन में स्थापित क्लीनिक पर ले जाया गया। इसकी सूचना मिलने पर कोर्ट मैनेजर डाॅ. राजपाल सिंह क्लीनिक पर पहुंच गए। एक्यूप्रेशर विधि को अपनाया तथा क्लीनिक पर तैनात डाॅ. सिद्धार्थ शर्मा ने उपचार किया।
विज्ञापन

इससे कुछ देर बाद वह होश में आया। कुछ आराम मिलने पर जिला अस्पताल भेजा गया। जनपद न्यायालय में क्लीनिक होने से सिपाही की जान बच गयी। इससे क्लीनिक स्थापित कराए जाने के मामले में जिला जज की सराहना की गई। अगर यह क्लीनिक नहीं होती और सिपाही को समय से उपचार नहीं मिलता तो उसके साथ समस्या गंभीर भी हो सकती थी। कोर्ट मैनेजर डाॅ. राजपाल सिंह ने बताया कि उनको जानकारी थी कि अगर किसी को दिल का दौरा पड़ जाए तो किस तरह से मरीज की मदद की जाए और वही तरीके को अपनाकर सिपाही को राहत पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें