फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घुरुकुंआ में दंपती पीटकर किया घायल

Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घुरुकुंआ में दंपती पीटकर किया घायल
विज्ञापन

टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव घुरकुंआ में गांव के ही लोगों ने पति-पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित दंपती ने थाना नगला सिंघी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव घुरकुंआ निवासी नरायन सिंह के घर के सामने से शुक्रवार शाम छह बजे करीब गांव के ही कुलदीप और सुनील अपने जानवर लेकर जा रहे थे। आरोप है कि वह चुपचाप खड़ा था, फिर भी उन्होंने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो उन्होंने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल की आवाज सुनकर पत्नी संतोषी वहां पहुंची तो उन्होंने व उनके परिवार महिलाओं ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। उन्हें बचाने ग्रामीण पहुंचे तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नरायन सिंह ने कलदीप, सुनील, सुनीता और अनीता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें