फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: काशी विद्यापीठ में खुला देश का पहला ट्रांसजेंडर सेल

Fri, 14 Jul 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में देश का पहला ट्रांसजेंडर सेल शुक्रवार को खुल गया। इसकी मदद से ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के अधिकार व सामाजिक न्याय की व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही बाहर भी गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।
कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सेल की शुरुआत पर खुशी जताई और कहा कि ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों के लिए बेहतर काम किया जाए। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि समाज कार्य विभाग के प्रो. संजय को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को अब शैक्षणिक माहौल के साथ ही सामाजिक जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर के बाद वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के संबद्ध 350 महाविद्यालयों में भी ट्रांसजेंडर सेल की शाखाएं खोली जाएंगी। कौशल विकास के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट::
ट्रांसजेंडर विद्यार्थी सामाजिक भय से अपनी पहचान छिपा कर रखते हैं। वर्तमान में लगभग 25 से अधिक ट्रांसजेंडर विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। - प्रो. संजय,समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें