फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

Wed, 21 Feb 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पिछले 10 वर्षों से नगर पालिका में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात कर्मचारी के स्थानांतरण के लिए सभासद लामबंद हो गए। सभासदों का आरोप है कि कार्यालय अधीक्षक अपने मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। इसको लेकर सभासदों ने एकजुट होकर एडीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर पालिका में हृदयराम यादव कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को सभासद तहसील में उप जिलाधिकारी आदेश सिंह सागर से एकजुट होकर मिले। सभासदों का आरोप है कि कार्यालय अधीक्षक पिछले 10 वर्षों से एक ही स्थान पर रुके हुए हैं। उनका स्थानांतरण नहीं किया गया है। इसकी वजह से अब वह अपने मनमाने तरीके से नगर पालिका में कार्य करवा रहे हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों से अभद्र व्यवहार करते हैं। एक ही स्थान पर पिछले काफी समय से रुके होने के कारण अब उन्होंने नगर पालिका में मनमानी शुरू कर दी है।
कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक उनका स्थानांतरण नहीं किया गया है। सभासदों ने अपर जिलाधिकारी के नाम पर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते कार्यालय अधीक्षक का स्थानांतरण कराए जाने की मांग की। मांग करने वाले सभासदों में गौरव यादव, पंचम यादव, हरिओम, मोहित यादव, अनीता, रूचि आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें