फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक नहीं जोड़ा जा सका पुल

Fri, 23 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर अधूरा पुल।
विज्ञापन
 सिरसागंज में भदान के पास दिल्ली-कानपुर मैन रेलवे लाइन के ऊपर से एक्सप्रेस वे निकाला गया है। पुल को हाईड्रोलिक मशीनों से खींचकर ऐक्सप्रेस वे के दो सिरों से जोड़ने की बात 23 दिसंबर से पहले करने की कही गई थी। शुक्रवार तक पुल को जोड़ा नहीं जा सका। नसीरपुर से मैनपुरी सीमा तक जगह-जगह एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर रेलिंग का काम होना बाकी रह गया है। एक्सप्रेसवे पर वाहन तो फर्राटा नहीं भर रहे लेकिन आसपास के गांवों के बच्चे साइकिल जरूर चला रहे हैं। वहीं  आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे पर दतावली से लेकर सिरसागंज मदनपुर तक काम अभी काफी शेष है। सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस वे पर बीच-बीच में डिवाइडरों पर लोहे का जाल नहीं लगा है। इसे लगाने के लिए डिवाइडर पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। जबकि ट्रैफिक शुरू हो चुका है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नसीरपुर से भदान तक एक्सप्रेस वे पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें