फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को दिए कोरोना से बचाव के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृस्पतिवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी देने के साथ ही सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। इससे कोरोना जैसी घातक बीमारी को फैलने के साथ ही खुद बचा जा सके। सफाई कर्मचारियों को निर्देश देते हुए नगर निगम के इंस्पेक्टर अरविंद भारती ने कहा कि सभी लोग क्षेत्र में सफाई करने से पूर्व झाडू, पंजा आदि सामान को पूरी तरह से सैनिटाइजर करने के साथ ही प्रयोग करें और कार्य समाप्त होने के बाद सामान को सैनिटाइजर करने के बाद ही रखें। इससे बीमारी से बचा जा सके। मास्क पहनने के तरीके को भी बताया गया। हाथों के दस्तानों को किसी तरह से पहना आए और किस तरीके से उतारा जाए। इसके साथ ही प्रयोग किए गए हाथों के दस्ताने को सार्वजनिक स्थान पर फैंककर उसको प्लास्टिक आदि में रखकर फैंका जाए। इससे बीमारी को फैलने से बचा जा सके। यदि क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति या फिर कोई बीमारी व्यक्ति के यहां से कूड़ा आदि लेते हैं तो उसको पहले सैनिटाइजर किया जाए। उसके बाद ही कूड़ा लिया जाए। इसके साथ ही हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजर कराया गया। जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें