गेहूं खरीद के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित
फिरोजाबाद। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता प्रमोद वीर आर्य ने कहा कि गेहूं की खरीद एक अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए विकास भवन के कक्ष संख्या 123 में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यहां सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक गेहूं खरीद संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। कंट्रोल रूम पर अपर जिला सहकारी अधिकारी मुख्यालय रमेश चंद्र के मोबाइल नंबर 9411640150 एवं सहकारी कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय विनोद कुमार के मोबाइल नंबर 8937095366 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। संवाद