फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आपदा से बचाव को कंट्रोल रूम किया स्थापित,एडीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 20 Jul 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आपात स्थिति के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करती एडीएम कल्पना जायसवाल। स्रोत विभाग - फोटो : आपात स्थिति के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करती एडीएम कल्पना जायसवाल। स्रोत विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मानसून के दौरान बाढ़, अतिवृष्टि, जलभराव और आकाशीय बिजली जैसी संभावित आपदाओं से निपटने को कलेक्ट्रेट में जिला आपातकालीन इमरजेंसी सेंटर (नियंत्रण कक्ष) को सक्रिय कर दिया है। रविवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल ने 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम का आपदा विशेषज्ञ प्रिया उपाध्याय के साथ निरीक्षण किया। एडीएम ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। आम जनता की सहायता के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 05612-285222 पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम पर आने वाली हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें