फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गली निर्माण में ठेकेदार पर मनमानी का आरोप

Thu, 25 Apr 2024 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 4 की पार्षद ने भीमनगर में गली निर्माण को अधिकृत कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया है। क्षेत्रीय पार्षद ने बृहस्पतिवार को इस आशय का शिकायतीपत्र नगर आयुक्त को दिया। क्षेत्रीय पार्षद के मुताबिक ठेकेदार ने गली की खुदाई करा दी है। इस कारण चूड़ी जुड़ाई श्रमिकाें को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।वार्ड संख्या 4 की पार्षद संघमित्रा बृहस्पतिवार को नगर निगम पहुंचीं। निगम पार्षद के मुताबिक भीमनगर गली निर्माण की दशा सुधार के लिए जिस कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को ठेका दिया गया है। वह मनमानी पर उतारू है। ठेकेदार गली की खुदाई एक माह पूर्व करा दी है, लेकिन गली में सीसी निर्माण नहीं कराया है। गली की खुदाई हो जाने के कारण आसपास के चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की ठेल आए दिन पलट जाती है तथा कई बाइक सवार राहगीर भी चुटहिल हो रहे हैं। पार्षद के अनुसार निविदा शर्तों के मुताबिक बीते 31 मार्च तक गली का निर्माण कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा काम में रूचि नहीं ली जा रही है। पार्षद की ओर से इस आशय का एक शिकायतीपत्र नगर आयुक्त को सौंपा गया। शिकायतीपत्र में पार्षद द्वारा वार्ड की अन्य गलियों की दशा सुधार की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें