फिरोजाबाद। सिरसागंज के विद्युत उपकेंद्र अरांव पर तैनात संविदाकर्मी के सिर पर दो युवकों ने लोहे के तसले से प्रहार कर घायल कर दिया।ग्राम रुधेनी में क्षतिग्रस्त एलटी लाइन केबल को सही करने के लिए संविदाकर्मी वीरबहादुर और अवनीश गए थे। पीड़ित के अनुसार तभी गांव के युवक राजू और धीरज कुमार ने संविदाकर्मी से गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने लोहे के तसले से वीरबहादुर के सिर में प्रहार किया। इससे वह घायल हो गया। इसकी जानकारी अन्य संविदाकर्मियों को लगी तो उनमें रोष फैल गया। सभी मिलकर थाने पहुंचे और दोनों हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।