फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जातिगत आंकड़ों के साथ टिकट के लिए दौड़ रहे दावेदार

Mon, 11 Mar 2024 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा में लोकसभा के टिकट के दावेदारों की संख्या कम नहीं है। हर किसी को पास अपना जातिगत आंकड़ा है। आंकड़ों के साथ दावेदार अपने वर्ग की संख्या को बढ़ाकर बताने के साथ खुद की दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं। इन दिनों सत्ता धारी दल के नेता टिकट के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक प्रमुख नेताओं के दर पर दस्तक दे रहे हैं। कोई सीधे तो कोई किसी के माध्यम से संपर्क साध रहा है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की जारी होने वाली दूसरी सूची में प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद लोकसभा सीट यादव बाहुल्य होने के कारण सपा का गढ़ कहा जाता है। वर्ष 2009 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां से विजय पाई थी। उपचुनाव में पत्नी डिंपल यादव सिने अभिनेता राजबब्बर से चुनाव हार गईं थीं। वर्ष 2014 में अक्षय यादव को जीत मिली थी। वर्ष 2019 में मोदी लहर के चलते सैफई परिवार को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के डाॅ.चंद्रसेन जादौन ने जीत हासिल की थी। डाॅ.चंद्रसेन की जीत के बाद भाजपा हाईकमान की नजर इस सीट पर भी टिक गई है। सपा ने पूर्व सांसद अक्षय यादव पर ही दाव लगाया है। वर्तमान सांसद अपनी दावेदारी को बरकरार रखे हुए हैं। वहीं निषाद व लोधी वर्ग के नेता के साथ पूर्व विधायक, कुशवाह, शाक्य, मौर्य, सैनी वर्ग के नेता पहली वार मौका देने की बात कह रहे हैं। वहीं ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय वर्ग के नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। सपा के वोट बैंक में सेधमारी का आंकड़ा समझाकर यादव समाज के नेता दावेदारी में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें