फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उपभोक्तओं ने किया स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

Sat, 17 Aug 2024 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने आप और हम संस्था के पदाधिकारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी ने कहा कि अधिकारी गरीबों के घरों में अंधेरा करने का काम करने जा रहे हैं। अभी तक प्रतिमाह बिजली का बिल जमा न कर पाने वाले गरीब किस्तों व जुर्माना के साथ बिल जमा कर देते थे, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके घर में अंधेरा ही रहेगा। बिजली स्वत: ही बंद हो जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। विरोध जताने वालों में संजय धाकरे, प्रशांत शर्मा, अनिल जैन, संदीप चौहान, अजय शर्मा, सोनू, वीरेश कुमार, मेघ सिंह, संजय निषाद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें