फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने गरीबों को वितरित किया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने गरीबों को वितरित किया भोजन फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घर संसार बाईपास रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर संचालित अजय कुमार लल्लू की महारसोई से लोगो को भोजन वितिरित किया गया। जिसमें पूड़ी, सब्जी तथा दोपहर में सुभाष चौराहे के पास तेहरी का वितरण किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी 6 जून से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह कर रही है। इस महाअभियान की थीम \"सेवा की होगी विजय हम सब में लल्लू अजय \"है \"कांग्रेस का सिपाही मजदूर का भाई \"के नारे के साथ पूरे सूबे में कांग्रेस जन 25 लाख जरूरतमंदों को 12 जून तक भोजन वितरित करेंगे। 20 मई से अजय कुमार लल्लू जिला कारावास लखनऊ में बंद है उनका सिर्फ इतना दोष है कि वे देश निर्माता गरीब मजदूर बहन भाइयों की मदद करना चाहते थे। गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है। सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महारसोई संचालित कर रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि महारसोई 6 जून से 12 जून तक चलेगी। आज महारसोई का दूसरा दिन था जिसमे ज़रूरतमंद लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित किया गया है। अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा और जरूरतमंदों लोगों की मदद करने के कारण गरीब विरोधी सरकार ने जेल में डाला है, लेकिन अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी इसलिए हमारे इस सेवा सत्याग्रह की थीम \"सेवा की होगी विजय हम सब में लल्लू अजय\" रखी है। इस दौरान मनोज भटेले, प्रतीक चतुर्वेदी, संजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें