फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांग्रेस 11 से 15 जून तक निकालेगी धन्यवाद यात्रा

Tue, 11 Jun 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस 11 से 15 जून तक निकालेगी धन्यवाद यात्रा
विज्ञापन

- लोकसभा चुनाव में जनता के मिले सहयोग के लिए पार्टी ने लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर 11 से 15 जून तक प्रदेश की सभी विधानसभाओं में धन्यवाद यात्रा निकालने का काम करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने वार्ता के दौरान बताया कि इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया है। इसके कारण पार्टी की ओर से इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता दिल से जनता का धन्यवाद देने के लिए यात्रा निकालने का काम करेंगे। जनता को हम यह भरोसा दिलाएंगे कि हम जनता की सेवा पूरी कर्मठता, ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 जून को फिरोजाबाद विधानसभा में होटल मोनार्क के नीचे से धन्यवाद यात्रा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ करेंगे। कोटला चुंगी,नगला बरी, जाटव पुरी चौराहे होते हुए रसूलपुर पर समापन होगा 12 जून को शिकोहाबाद विधानसभा की धन्यवाद यात्रा रुकनपुरा,एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील चौराहा होते हुए सुभाष चौराहे पर समापन होगा।13 जून को टूंडला विधानसभा की एटा चौराहे से शुरू होकर
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी चौराहा,मेन बाजार होते हुए दीपा चौराहे पर समापन होगा। 14 को सिरसागंज में गिरधारी लाल इंटर कॉलेज से इटावा चौराहा, सोथरा चौराहा होते हुए मंडी पर समापन होगा। वहीं 15 जून को जसराना विधानसभा की कोतवाली के सामने से प्रारंभ होगी में बाजार होते हुए तहसील चौराहे पर इसका समापन होगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद मुकेश गौड़,मनोज भटेले,दाऊद खान,प्रदीप कुलश्रेष्ठ, यश दुवे, नौशाद कुरेशी, संत कुमार,शोएब अंसारी,राम शंकर राजोरिया,खजांची दिवाकर, रामकुमार रावत,चंद्रकांत यादव, रोहित यादव,मयंक गोस्वामी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें