फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांग्रेस ने आयोजित किया दलित गौरव सम्मान कार्यक्रम

Fri, 17 Nov 2023 04:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने आयोजित किया दलित गौरव सम्मान कार्यक्रम
विज्ञापन

जसराना। जिला कांग्रेस कमेटी ने जसराना विधानसभा क्षेत्र के गांव कुसियारी की दलित बस्ती में दलित गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि दलित समाज कांग्रेस से जुड़ रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है। इस बात को दलित समाज के लोग समझ रहे हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित ने कहा दलितों के हक की बात केवल कांग्रेस करती है। दलितों को जमीन के पट्टे दिलाने का काम भी कांग्रेस के द्वारा ही किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा 2024 में प्रदेश एवं देश की जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने का काम करेगी। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, विजयनाथ सिंह वर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें