फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आज प्रयागराज में पहुंचेगे जिले के कांग्रेसी

Fri, 07 Aug 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के पदाधिकारी प्रेसवार्ता करते हुए। स्रोतः कांग्रेस - फोटो : युवा कांग्रेस के पदाधिकारी प्रेसवार्ता करते हुए। स्रोतः कांग्रेस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय युवा कांग्रेस की फिरोजाबाद इकाई के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। चांद कुरैशी ने कहा कि तानाशाही सरकार के इशारे पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की है, जिसका जवाब देश का युवा आने वाले चुनाव में देगा। उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज में देश भर से लाखों छात्र एकत्रित होंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मिर्जा महजर बेग भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें