फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिला कारागार में बिगड़ी बंदी की हालत, अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 Oct 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई। अधिकारियों ने तत्काली बंदी को उपचार के लिए सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेजा। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे भर्ती कर लिया। बंदी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिला कारागार में पिछले पांच महीने से चोरी के आरोप में निरुद्ध अमन की रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और जिला कारागार में गश खाकर गिर गया। बैरक में बंद अन्य कैदियों ने उसके बेहोश होते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जेलर आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने तत्काल प्राइवेट एंबुलेंस से बंदी को सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। चिकित्सकों ने यहां उसका परीक्षण किया। उसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया। बंदी का अस्पताल में उपचार जारी है। जेलर आनंद सिंह ने बताया कि बंदी का हालत बिगड़ने पर अस्पताल भेज दिया गया था। बंदी पिछले पांच माह से चोरी के आरोप में कारागार में निरुद्ध है। कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें