फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, पथराव और दरोगा द्वारा तहरीर फाड़ने के मामले में अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम अंकुर चौधरी की अदालत ने परिवाद दर्ज किया है। एक वृद्धा के प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव के कौशल कुमार, गोविंद कुमार और मदन कुमार उनकी नातिनी को देखकर अश्लीलता करते थे। विरोध करने पर 30 जून 2026 की रात इन आरोपियों ने महेश चंद्र, सज्जन सिंह व अन्य के साथ मिलकर उनके घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और परिवार के तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे दरोगा ने कार्रवाई के बजाय उनकी तहरीर फाड़ दी और पीड़िता के बेटों पर ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। डीजीपी और एसएसपी को पत्र भेजने के बाद भी सुनवाई न होने पर अदालत ने इस मामले को परिवाद के रूप में दर्ज कर लिया है और बयान दर्ज करने के लिए 21 सितंबर 2026 की तारीख तय की है। संवाद