फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, लाइनपार थाने में दी तहरीर

Mon, 17 Aug 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर लाइनपार थाना इंस्पेक्टर को तहरीर देते सपाई। स्र - फोटो : अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर लाइनपार थाना इंस्पेक्टर को तहरीर देते सपाई। स्रोतः सपा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अपशब्द व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस संबंध में सपा कार्यकर्ता ललित कुमार, प्रदीप प्रजापति, आदर्श यादव, राजकुमार राठौर आदि ने थाना लाइनपार में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि रामनगर चंडावती मैरिज होम के पास निवासी व्यक्ति ने सपा प्रमुख के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने मामले को राजनीतिक व सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश बताते हुए आरोपी पर केस दर्ज करने और वीडियो वायरल होने की स्थिति में उसकी जांच कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लाइनपार थाना प्रभारी रमित आर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें