फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एथलेक्टिस प्रतियोगिताओं में प्रतिभोगियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ आयोजक एवं अतिथि - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने जसराना के लोक राष्ट्रीय डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया । खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के जिला मंत्री डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अंडर-10 बालक वर्ग प्रतियोगिता में दिनेश राजपूत एवं बालिका वर्ग में अंबिका ने बाजी मारी। अंडर-12 उपेंद्र एवं रागनी विजयी रहे। अंडर-14 किड्स जैवलिन बालक वर्ग में शिवम एवं बालिका में प्रीति राजपूत विजयी रहे। अंडर-16 जैवलिन में शिवम यादव ने बाजी मारी।
अंडर-16 शॉटपुट प्रतियोगिता में अनुराग विजयी रहे। अंडर-16 80 मीटर में टिंकू विजेता रहे। अंडर-16 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रोहित कुमार एवं बालिका वर्ग में शिवानी विजेता घोषित किए गए। अंडर-16 16 सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में जयराम को विजेता घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को आयोजकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें