फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसम खाई पर छोड़ न पाया जुए की लत: युवक ने कमरे में बंद कर लगाई खुद को आग, मौत से मची चीत्कार

Wed, 15 May 2024 12:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जुए और शराब की लत ऐसी लगी कि वो चाहते हुए भी छोड़ न पाया। दोनों आदतों की वजह से वो कर्ज में डूब गया था, जिसकी वजह से उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। 
 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना फरिहा के नंदपुर निवासी युवक ने जुए में हारने के बाद खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। जलकर गंभीर रूप से घायल युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन युवक के इस कदम से हैरान हैं। 
विज्ञापन



घटनाक्रम सोमवार देर रात का है। थाना फरिहा के नंदपुर निवासी सचिन (27) पुत्र सूबेदार सिंह ने खुद को घर के कमरे में बंद करने के साथ केरोसिन डालकर आग लगा ली। युवक की चीख पुकार सुनकर परिजन मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक काफी जल चुका था। परिजन ने कमरे से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान सचिन ने मीडिया को कैमरे के सामने बताया कि वह शराब पीने के साथ जुए में रुपये हार गया था। इसी कारण उसने खुद आग लगाई है।

हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। सचिन की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह मेहनत मजदूरी करता था। परिजन भी ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। थाना प्रभारी फरिहा उदयवीर मलिक का कहना है नंदपुर में युवक की आग लगाने की कोई सूचना नहीं मिली है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बसपा नेता पहुंचे, परिजनों को बंधाया  ढांढस
नंदपुर निवासी सचिन की मौत की जानकारी होने के बाद बसपा नेता गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार को  ढांढस बंधाया। इसमें बसपा के जिला प्रभारी चौधरी सालिग सिंह, जिलाध्यक्ष ब्रजेश वरुण, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बंटी जाटव, सुशील जाटव, पूर्व सभासद मुकेश कुमार, विजय पाल सिंह, अरविंद फौजी, राजेंद्र चौधरी सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें