बिना अनुमति फीरोजाबाद के होटल में चुनावी पत्रकार वार्ता बुलाने पर पूर्व मंत्री अशोक यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज होने पर पूर्व मंत्री अशोक यादव ने मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता की। कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव तो रोज प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। हजारों लोग उनके दरवाजे और ऑफिस पर आते हैं और तोड़फोड़ भी कर रहे हैं। क्या मुलायम सिंह पर आचार संहिता लागू नहीं होती? वह भी तो दो माह से प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। जिस दिन मुलायम सिंह को अरेस्ट कर लिया जाएगा, उस दिन वह स्वयं गिरफ्तारी दे दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नामांकन नहीं होने तक इस प्रकार की कार्रवाई की कोई वैधता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मंत्री रहने के साथ ही निर्दलीय विधायक भी रहे हैं। किसी को जानकारी होती है तो हजारों लोग वैसे ही आ जाते हैं।