फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीएमओ ने बंगाली क्लीनिक को कराया सील

Mon, 31 Jul 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकी गढ़ी में बालिका की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इलाज करने वाले झोलाछाप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई है। सोमवार को एसीएमओ डाॅ. बीडी अग्रवाल ने क्लीनिक को सील कर दिया। हालांकि क्लीनिक रविवार से ही बंद था।डेंगू से लोकी गढ़ी में बालिका की मौत हो गई थी। जांच में पाया कि बालिका का इलाज गांव के ही बंगाली क्लीनिक संचालक द्वारा किया जा रहा था। सीएमओ रविवार को बंगाली क्लीनिक पर पहुंचे थे। सोमवार को सीएमओ डाॅ. रामबदन राम ने एसीएमओ डाॅ. बीडी अग्रवाल को भेजकर क्लीनिक को सील करा दिया। सीएमओ ने बताया कि क्लीनिक अवैध रूप से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी की बात....
-गढ़ी लोकी का स्वास्थ्य विभाग,सेनीटेशन की टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को जानकारी दें। गांव में विशेष टीम को तैनात किया है ,ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरुक किया जा रहा है। पानी को घरों पर एकत्रित नहीं होने दें। ताकि बीमारी से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

डा. उज्जवल कुमार जिलाधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें