फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी की मौत के बाद देर रात क्लीनिक सील

Tue, 17 Sep 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फरिहा में झोलाछाप के इलाज से किशोरी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने देर रात अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की । एसीएमओ डाॅ. बीडी अग्रवाल पुलिस फोर्स के साथ अवैध क्लीनिक को सील करने पहुंचे। साथ ही फरिहा थाने में झोलाछाप के खिलाफ तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया है। वहीं, टापाखुर्द में भी महिला की मौत पर क्लीनिक सील करने की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने की है।बलीपुर तपस्या निवासी अनीश कुमार द्वारा फरिहा में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। यहां 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी। रात्रि में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने 29 अगस्त को फरिहा में छापेमारी कर अनीश कुमार पर छापेमारी की थी। अनीश कुमार टीम को देखकर भाग निकला था। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। अनीश ने स्वास्थ्य विभाग को चुनौती देकर दूसरे स्थान पर क्लीनिक खोल लिया। बीते रविवार को अनीश के इलाज से किशोरी की मौत हो गई। एसीएमओ डाॅ. बीडी अग्रवाल ने क्लीनिक को सील करते हुए थाना फरिहा में मुकद्मा दर्ज कराया है। इधर, टापा खुर्द में महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें