फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले में विभागों में रिक्त पदों का ब्योरा खंगाल रहे लिपिक

Sun, 09 Jun 2024 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विभागों में रिक्त पदों का ब्योरा खंगाल रहे लिपिक
विज्ञापन

- लोकसभा चुनाव के दौरान युवाओं में दिखी नाराजगी के चलते प्रदेश सरकार ने रिक्त पदों को भरने की कवायद की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से रिक्त पदों को भरने के आदेश जारी करने के साथ ही शासन ने रिक्त पदों की सूची सभी विभागों से मंगानी शुरू कर दी है। ताकि रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई की जा सके। शासन के भर्ती को लेकर बदले रुख के साथ विभिन्न विभागों ने अपने यहां स्वीकृत पदों के सापेक्ष खाली पदों का ब्योरा शासन को भेजने की तैयारी कर ली है। वैसे तो अधिकांश विभाग प्रतिमाह जाने वाली रिपोर्ट में भी रिक्त पदों की जानकारी मांगते हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान युवाओं में प्रदेश सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने को लेकर काफी नाराजगी साफ दिखाई दी। खासतौर से परीक्षा होने के बाद पेपर लीक होने को लेकर गुस्सा था। युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीदों पर पानी फिरता देख अधिकांश युवाओं ने भाजपा से किनारा कर लिया था। क्योंकि उनका कैरियर चौपट होता जा रहा था। यही कारण रहा कि प्रदेश में सत्ताधारी दल भाजपा को काफी झटका लगा है झटका लगने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक करके रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। यही कारण है कि जिले में पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, कलक्ट्रेट के साथ तहसीलों में रिक्त चल रहे लेखपाल, कानूनगो, अमीनों के साथ लिपिकों आदि के पदों का ब्योरा शासन ने तलब किया है। ताकि इन रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों का कहना है कि रिक्त पदों का ब्योरा तो हर माह जाने वाली मासिक रिपोर्ट में शासन को भेजा जाता है। इस कारण सीधे लखनऊ स्तर पर रिक्त पदों की जानकारी ली जा सकती है। फिर भी जिला स्तर पर इसकी सूचना तैयार की जा रही है। पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के करीब 40 पद, ग्राम विकास अधिकारी के 42 पद के साथ पंचायत सहायक के करीब सौ पद रिक्त चल रहे है। पंचायत सहायक के रिक्त पदों को भरने के संबंध में निदेशक पंचायतीराज की ओर से दिशा निर्देश जारी किए है। शीघ्र ही इनके भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें