थाना के सामने लंबे अर्से से खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
थाने के सामने से खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को शनिवार को एसडीएम चंद्रभानु सिंह और सीओ श्यामकांत के निर्देशन में हटवाया गया। जगह खाली होने के बाद पालिका द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। एसडीएम ने बताया कि वाहनों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। यहां सफाई के बाद इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय, सपा नगर अध्यक्ष शराफत अली, मनु चौहान, सचिन आदि मौजूद थे।