फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

Tue, 13 Oct 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सोमवार को थाना उत्तर क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित ब्लॉक के सामने दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो मोबाइल में बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जाता है कि महिला अपने भाई के साथ अपनी जमीन का बैनामा कराने आई थी। इसी दौरान उसके जेठ का बेटा चार- पांच लोगों के साथ आ गया और मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी रवि कुमार त्यागी ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें