फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर मजिस्ट्रेट को ब्लैक में बिकती मिली देसी शराब

Sat, 21 Sep 2024 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रात 10 बजे के बाद शराब की बिक्री रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने आबकारी टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान भरतनगर ककरऊ कोठी के पास देसी शराब ब्लैक में बिकती देख उक्त दुकान संचालक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि नगर में देर रात ब्लैक में शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में निर्धारित समय 10 बजे के बाद देसी एवं विदेशी शराब की दुकानों से ब्लैक में शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही थी। इसकी हकीकत अमर उजाला ने उजागर की थी। इसमें दरवाजा खट-खटाओ और शराब ले जाओ.. खबर का शासन ने संज्ञान लिया। डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार ने आबकारी विभाग के निरीक्षक के साथ सादा ड्रेस में ककरऊ कोठी भरतनगर में छापेमारी की। नगर मजिस्ट्रेट ने प्राइवेट ड्राइवर ब्रजेश कुमार को देसी शराब के ठेके पर शराब लेने के लिए 10:24 बजे भेजा। उसे 70 रुपये में शराब मिल गई। नगर मजिस्ट्रेट ने आसपास के दुकानदारों से भी देर रात तक शराब की बिक्री होेने की पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शराब पीकर राह चलती महिलाओं, युवतियों से नशे की हालत में अभद्रता एवं गाली गलौज करते हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि देसी शराब की दुकान आशा देवी के द्वारा संचालित की जा रही थी। देसी शराब की दुकानदार को नोटिस जारी किया है। उन्होंने नगर के शराब विक्रेताओं को हिदायत दी कि वह निर्धारित समय तक शराब की बिक्री करें। यदि कोई ब्लैक में शराब बिक्री करता मिला तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें