फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निपुण तालिका से होगी बच्चों की प्रगति की निगरानी, 16 जून से खुलेंगे स्कूल

Fri, 12 Jun 2026 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 1826 परिषदीय विद्यालय 27 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून से दोबारा खुलेंगे, जहां पहले दिन बच्चों का स्वागत पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर किया जाएगा। नए शैक्षिक सत्र में बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के लिए ''निपुण तालिका'' तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से बच्चों के पढ़ने, लिखने, समझने और गणितीय दक्षताओं का नियमित मूल्यांकन होगा, जिससे शिक्षकों को कमजोर बच्चों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग देने में मदद मिलेगी। साथ ही, अभिभावक भी अपने बच्चों की वास्तविक प्रगति को आसानी से समझ सकेंगे। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि निपुण तालिका के प्रभावी क्रियान्वयन से प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और बच्चों के सीखने की प्रगति की सतत निगरानी की जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें