टूंडला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में भगवान श्रीराम का अवतरण दिवस मनया गया। इस अवसर परआपकी पाठशाला शिक्षण संस्थान में एक विचार गोष्ठी व रामायण मौखिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व श्रीराम स्तुति से किया गया। मुख्य वक्ता विस्तारक आकाश पाल ने कहा कि राम भारत के प्राण हैं। सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, सारी सृष्टि के आराध्य हैं। उनके जीवन में संघर्षों की अनवरत श्रृंखलाएं आतीं रहीं, लेकिन वे कभी विचलित नहीं हुए। उन्होंने विपरीत से विपरीत से परिस्थिति में भी धैर्य और मर्यादा का साथ नहीं छोड़ा।
कार्यक्रम संयोजक रवि सक्सेना व नगर अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को मोबाइल कंप्यूटर से दूर रह शारीरिक गतिविधियों को करने की सलाह दी। इस अवसर पर नगरमंत्री लालू रावत, प्रांजल, गर्वजीत, समीर, नव्या, सिद्धार्थ, अरुण, शिव, रॉक, अंशुल, अभय, पार्थ, आयुष, सौम्या विजयी प्रतिभागी रहे।