फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर ठगे 1.15 लाख रुपये

Thu, 31 Aug 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवक ने 1.15 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के दो साल बाद भी युवक की नौकरी नहीं लगी। पीड़ित युवक ने एसएसपी फिरोजाबाद के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के दिवाइची पोस्ट दखिनारा निवासी राहुल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद रोजगार की तलाश कर रहा था। पीडि़त के अनुसार उसकी मुलाकात वर्ष 2021 में थाना क्षेत्र के ही रचहटी निवासी विपिन कुमार उर्फ कल्लू से हुई। कल्लू ने उसे स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे कागजात के साथ फॉर्म भरवाने के नाम पर 70 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद राहुल को वह लखनऊ जिकिजा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ले गया। जहां प्रीति नाम की एक युवती ने उससे रसीद काटने के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी जब युवक की नौकरी नहीं लगी तो उसने कल्लू से बात की। जिस पर कल्लू ने उससे स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग के नाम पर 40 हजार रुपये और ठग लिए।
इस तरह कुल 1.15 हजार रुपये पीड़ित से ठग लिए गए। दो साल तक इंतजार करने के बाद भी जब राहुल की नौकरी स्वास्थ्य विभाग में नहीं लगी, तो रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। इसके चलते पीड़ित ने एसएसपी फिरोजाबाद आशीष तिवारी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर रुपये दिए थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें