फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन में परिवर्तित हुआ धरना

Tue, 09 Feb 2016 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन गुट) के बैनर तले 29 जनवरी से अनवरत चल रहा धरना मंगलवार को आमरण अनशन में परिवर्तित हो गया। अनशन स्थल पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल विहारी यादव ने कहा कि सरकार से आर-पार का संघर्ष किए बिना मानदेय मिलने वाला नहीं है। प्रदेश के कुछ शिक्षक नेता सरकार के साथ मिलकर शिक्षकों के पेट पर लात मारने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव डा. राम कैलाश यादव ने कहा कि जब तक सरकार मानदेय देना आरंभ नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।12 फरवरी के बाद संघर्ष होगा। धरने को राम गोविंद प्रजापति, महाराज कुंवर त्रिपाठी, हरिद्वार सिंह, देवेंद्र कुमार पाठक, मुमताज अली, राजेंद्र श्रीवास्तव, लाठी सिंह, कृष्णा शुक्ला, कमला वर्मा, मोहित यादव, पीडी मिश्रा शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश महासचिव राम वदन यादव ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें