फिरोजाबाद। जनपद में ''''मिशन शक्ति फेज-05'''' अभियान के तहत फिरोजाबाद की यातायात पुलिस ने मंगलवार को सख्त अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 993 वाहनों के चालकों का चालान काटा गया और स्टंटबाजों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस टीम ने वाहनों पर लगी काली फिल्म हटवाई और गलत नंबर प्लेट या जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल चालान 993 काटे गए। 10 वाहन सीज किए गए। स्टंटबाजी पर तीन चालान किए गए। स्टंटबाजी में सीज एक वाहन किया। संवाद