फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 785 वाहनों के चालान

Thu, 19 Nov 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 785 वाहनों के चालान कर जुर्माना अधिरोपित किया गया। यातायात प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि ऑटो/ई-रिक्शा के कुल 51 चालान किए गए। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 42 ऑटो के चालान किए गए। ध्वनि प्रदूषण फैला रहे और साउंड स्पीकर लगाकर संचालित किए जा रहे ई-रिक्शा के विरुद्ध 38 चालान किए गए। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 47 चालान किए गए। सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्टंट व तेज गति से बाइक चलाने वाले चालकों के विरुद्ध 4 चालान किए गए। विभिन्न अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 603 चालान की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें