फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से करें खाद्यान व कृषि उपज का भंडारण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निजी प्रयोग के लिए खाद्यान अथवा अन्य कृषि उपज को घरों में भंडारित करने वाले ग्रामीणों व शहरी क्षेत्र के वाशिंदाओं को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा एडवायजरी जारी की गई है।कृषि वैज्ञानिक ने भंडारित अनाज को चूहा, घुन, दीमक अथवा बैक्टेरिया से बचाव के लिए जरूरी सुझाव दिए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ तेज प्रकाश एवं ओमकार यादव के अनुसार किसान भाई खुद के लिए खाद्यान व कृषि उपज को भंडारित करने से पूर्व भंडार कक्ष अथवा गोदाम में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें। इसके तहत सर्व प्रथम अनाज गोदाम में रखे पूर्व अनाज के अवशेष को जला कर समाप्त कर दें। तदोपरांत गोदाम की दीवारों में आई दरारों को सीमेंट से भर दें। साथ ही मेलाथियान 50 ईसी एक लीटर पानी में घोल कर दीवारों व छत पर छिडक दें। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अन्न से भरी बोरी व पैकिटों के नीचे लकडी के तख्त अथवा किसी मोटी पॉलथिन बिछा सकते हैं। बोरों को दीवालों से सटा कर कदापि नहीं रखे।उन्होंने बताया कि नमी अवस्था वाले अनाज को सूखाने के बाद ही भंडारण किया जाए। वहीं दलहन के भंडारण के दौरान उनमें खडा नमक अथवा हल्दी पाउडर रखने से दलहन में कीडा नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें