फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही मछुआ समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित

Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने गांव घुरकुआं स्थित दादी माता मंदिर के पास मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र के आत्म बालसखा महाराजा गुहराज निषाद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मोदी योगी सरकार की सराहना करते हुए निषाद समाज के लिए गौरवशाली काल बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार मछुआ समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है। निषाद राज किले पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और महाराज गुहराज निषाद की 56 फीट की गले लगी प्रतिमा लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार निषादराज किले पर निषादराज ऑडिटोरियम के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। महाराजा गुहराज निषाद के नाम पर मछुआ समाज के लिए निषादराज वोट योजना भी प्रदेश सरकार संचालित कर रही है।

उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के आर्थिक शैक्षिक चिकित्सा और अन्य लाभ के लिए चलाई जा रही मछुआ कल्याण कोष योजना में महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजना में माता सुकेता के नाम पर भी योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज को केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने महाराजा गुहराज निषाद के किले पर पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई कराई, लेकिन मछुआ समाज के गौरवशाली इतिहास को दबाकर रखा गया।
विज्ञापन


पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के लिए एक भी योजनाओं को संचालित नहीं किया। आज केंद्र और प्रदेश सरकार सभी जाति और धर्म के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस मौके राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार निषाद, अजय कुमार निषाद प्रधान, बबलू निषाद, वीरेंद्र निषाद, डाॅ. अमित निषाद, व्यास मुनि निषाद, रविंद्र मणि निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें